फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Conviction: सबसे अधिक सजा कराने में अलीगढ़ अव्वल, 807 सजा कराकर तोड़ा रिकार्ड

Thu, 25 Jul 2024 10:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

प्रदेश सरकार ने दो वर्ष पहले ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू किया। मासिक समीक्षा के साथ-साथ अब सालाना समीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। जून तक सर्वाधिक 807 सजा कराकर अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है।
विज्ञापन
सजा - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन कन्विक्शन में प्रदेश भर में चले अभियान में एक वर्ष की समीक्षा में अलीगढ़ जिला प्रदेश में पहले स्थान पर आया है। खास बात यह है कि इस अभियान के लिए अभियोजन की ओर से चिह्नित किए गए मुकदमों की संख्या और उनमें शत-प्रतिशत सजा कराने में भी जिले ने रिकार्ड बनाया है। इस संबंध में प्रदेश स्तर से परिणाम जारी होने पर अभियोजन टीम व सहयोग करने वाली पुलिस टीम खुशी से झूम उठी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दो वर्ष पहले ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू किया। मासिक समीक्षा के साथ-साथ अब सालाना समीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। जून तक सर्वाधिक 807 सजा कराकर अलीगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। सबसे खास बात यह है कि कुल 492 मुकदमे चिह्नित किए गए थे। जिन्हें शासन को भेजा गया था कि ये संवेदनशील या प्रमुख मुकदमे हैं। इनमें शत प्रतिशत सजा होने का परिणाम जारी हुआ है और यह प्रदेश का सर्वाधिक एक जिले का रिकार्ड है। एसएसपी संजीव सुमन ने अलीगढ़ जिले की अभियोजन टीम को बधाई दी है और पीठ ठोंकी है। साथ में आगे भी इसी तरह से काम करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया है।

प्रदेश स्तर पर परिणाम जारी हुआ है। खुद एसएसपी स्तर से उन्हें इसके लिए बधाई दी गई है। इसमें पुलिस का सहयोग व अभियोजन टीम की मेहनत रंग लाई है। आगे भी इसी तरह से काम करते रहेंगे। - चौ.जितेंद्र सिंह, डीजीसी फौजदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुईं सजाएं

  • 5 वर्ष तक की सजा 449 मुकदमों में
  • 9 वर्ष तक की सजा 80 मुकदमों में
  • 14 वर्ष तक की सजा 49 मुकदमों में
  • 20 वर्ष तक की सजा 31 मुकदमों में
  • उम्रकैद तक की सजा 77 मुकदमों में
  • 11 मुकदमे इस एक वर्ष में दोषमुक्त

ये मुकदमे चिह्नित
इस अभियान में माफिया, पॉक्सो, दुष्कर्म, हत्या, दहेज हत्या, लूट-डकैती, गोवध, चोरी, एनडीपीएस के मुकदमे चिह्नित हुए हैं। इन्हीं मुकदमों में सजाएं हुई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें