फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पर्स छोड़ मोबाइल उड़ा रहे चोर, नौ चोरों से 34 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के कारण अभी सभी ट्रेनें नहीं चली हैं, अलीगढ़ से छह ईएमयू ट्रेनों का संचालन बंद है। इसके बावजूद मुसाफिरों के साथ चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। जीआरपी ने हाल ही के कुछ दिनों में ही चोरी के लगभग 34 मोबाइल बरामद किए हैं। ये बरामदगी नौ चोरों से हुई है। इन चोरों में दो सगे भाई भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जीआरपी के कर्मी भी मानते हैं अब जेब कटने की घटनाएं न के बराबर हैं, लेकिन मोबाइल गुमशुदगी या चोरी की रिपोर्ट ज्यादा हो रही हैं। बरामद हुए मोबाइल फोन का पूरा ब्यौरा जीआरपी थाने में मौजूद है। जिसे देख कर कोई भी पीड़ित अपने मोबाइल फोन की जानकारी कर सकता है। इसमें वीवो, रेडमी, रियलमी, सैमसंग, शाओमी, ओपो सहित अन्य मोबाइल शामिल हैं। इनकी कीमत लगभग साढे़ तीन लाख के आसपास है।
जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों में अब कम उम्र के चोर ज्यादा मिल रहे हैं। जिनकी उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच हैै। ये सभी पकड़े जा रहे हैं। इनके पास से मोबाइल सहित कुछ पैसे और पर्स आदि भी मिले हैं, लेकिन मोबाइल की बरामदगी सबसे ज्यादा हुई है। जिसमें कई पीड़ितों के मोबाइल अब उनको मिलने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल चोर पकड़े
17 सितंबर को एक मोबाइल सहित एक चोर दबोचा
10 अक्तूबर को दो चोरों से 17 मोबाइल बरामद किए
11 और 17 अक्तूबर को दो चोरों से दो मोबाइल मिले
26 अक्तूबर को दो अलग-अलग चोरों से 3 मोबाइल मिले
05 नवंबर को दो सगे भाइयों से 15 मोबाइल बरामद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें