फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नशे में धुत डिबाई के युवक ले गए थे पुलिस की लैपर्ड बाइक

विज्ञापन
थाना क्वार्सी पुलिस ने मोटर साईकिल चोर को गिरफ्तार किया । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
क्वार्सी चौराहे के पास से चोरी हुई पुलिस की लैपर्ड बाइक बरामद करने में सफलता मिल गई है। शराब के नशे में धुत डिबाई बुलंदशहर के दो युवक बाइक ले गए थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में लगी थी। इसी बीच आरोपियों ने इसे बुलंदशहर बॉर्डर पर जंगल में लावारिस अवस्था में छोड़ दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

क्वार्सी थाने के पुलिसकर्मी 7 अक्तूबर की देर रात चौराहे पर जाम खुलवा रहे थे। उनकी लैपर्ड बाइक एक ढाबे पर खड़ी थी। इसी बीच उसे कोई चोरी कर ले गया। मामले में क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम बाइक बरामदगी के प्रयास में जुटी थी।
अपने जिले के अलावा पड़ोसी जनपदों के सौ से ज्यादा पेशेवर वाहन चोरों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। घेराबंदी बढ़ने पर इस बाइक को ले जाने वाले युवकों ने इसे बुलंदशहर बॉर्डर पर लावारिस छोड़ दिया। बुलंदशहर पुलिस की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। बाद में वहां जब अनूपशहर रोड के सीसीटीवी व कस्बों के सीसीटीवी देखे तो एक आरोपी सामने आ गया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दानगढ़ डिबाई के अरुण उर्फ कालिया को दबोच लिया। उसने बताया कि वह गलती से नशे में अपने साथी सौरभ संग इस बाइक को ले आए थे। हालांकि, सुबह उन्हें गलती का अहसास हो गया था। मगर वे डर के मारे चुप रहे। फिलहाल सौरभ गायब है। अरुण के पास से बाइक का स्विच हूटर बॉक्स व सायरन भी बरामद हुआ है।
- थाना क्वार्सी की लैपर्ड बाइक को नशे में धुत युवक ले गए थे। बाइक बरामद कर एक आरोपी को पकड़ लिया है। उसके दूसरे साथी को खोजा जा रहा है। जांच में साफ हुआ है कि इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। नशे में इन्होंने ये हरकत की। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें