फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्मार्ट स्ट्रीट लाइटों से जगमग होंगी महानगर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

स्मार्ट स्ट्रीट लाइट से शहर की सड़कें जगमग होंगी। करीब 60 हजार स्ट्रीट लाइटों में से 37 हजार लग चुकी हैं। सभी स्ट्रीट लाइटों को केबल से जोड़ने की तैयारी चल रही है। शहर में करीब एक हजार किलोमीटर केबल बिछाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा। नगर निगम स्थित कंट्रोल रूप से रिमोट से स्ट्रीट लाइटों को ऑन-ऑफ किया जाएगा।
शहर में स्ट्रीट लाइट लगाने का अनुबंध ईईएसएल कंपनी से हुआ है। कंपनी को शहर में करीब 60 हजार स्ट्रीट लाइट लगानी है, इनमें से 37 हजार लग चुकी हैं। इस संबंध में बिजली विभाग एवं ईईसीएल कंपनी के अधिकारियों की कई बैठकें हो चुकी हैं। सोमवार को भी एक बैठक हुई। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके जैन ने बताया कि अब स्ट्रीट लाइट के लिए अलग से केबल लगेगी और सभी लाइट को उससे जोड़ा जाएगा। नगर निगम में सर्वर और स्क्रीन लगेगी, जहां स्ट्रीट लाइट दिखाई देंगी।
विज्ञापन

नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम से एक साथ इन लाइट को बंद या चालू किया जा सकता है। इसके लिए करीब एक हजार किलोमीटर लाइन डालने का काम एक-दो दिन में शुरू होने जा रहा है। ईईसीएल कंपनी के अलीगढ़ में इंजीनियर इंचार्ज बूटा सिंह ने बताया कि स्मार्ट सिटी के अंदर नगर निगम की तरफ से काम हो रहा है। वह कहते हैं कि काम पूरा होने के बाद दिन में लाइट जलने की शिकायत सामने नहीं आएगी।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि स्ट्रीट लाइट किस्तों में लग रही हैं। कंपनी को सात साल तक रखरखाव करना है। इस पर खर्च होने वाले धनराशि का 70 प्रतिशत सरकार एवं 30 प्रतिशत नगर निगम वहन कर रहा है।
विज्ञापन

लाइट खराब होने से लोग बहुत परेशान
अलीगढ़। बरसात के दिनों में स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोग परेशान हैं। रात में अंधेरा होने के कारण जलभराव एवं गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं।
बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव होता है। रात के अंधेरे में इन इलाकों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। जलभराव की वजह से सड़के जर्जर हो चुकी हैं। रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड, अनूपशहर रोड सहित शहर के सभी छोटे-बड़े सड़कों पर अलग-अलग स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। पाइप लाइन एवं सीवर लाइन खुदने की वजह से कई इलाकों की स्थिति ज्यादा खराब है। रात के अंधेरे में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। लाइट न जलने की वजह से सेंटर प्वाइंट पर रात में अंधेरा रहता है। लाइट खराब होने की शिकायत आए दिन सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें