एटा चुंगी चौराहे पर टूटी पड़ी सड़क में हो रहे गड्ढो में भरा बारिश का पानी। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
समस्याओं से जूझते शहर में एक ऐसी समस्या से हर आम शहरी को हर मोड़ पर दो-चार होना पड़ता है जो कभी जानलेवा बन सकती है। यह समस्या है सड़कों में गड्ढों की। बारिश के मौसम में जलजमाव वाली सड़कों में गड्ढों का आलम तो ये है कि गड्ढे दिखाई नहीं देते और वाहन लेकर कभी भी कोई आम शहरी कहीं भी गिर जाता है।
ऐसे ही रात के अंधेरे में अक्सर होता है। ऐसे में बस एक ही खयाल मन में आता है कि यहां हमें खुद देखकर ही चलना होगा। शहर के प्रवेश द्वारा आगरा रोड हाईवे पुल, रामघाट रोड पीएसी, एटा चुंगी चौराहे, मथुरा रोड के गड्ढे तो लोगों को दिखाई दे जाते हैं। मगर कुछ जगहों पर हम गौर करें तो वहां सिस्टम शायद गड्ढे हैं या नहीं ये भूल गया है।
जैसे शहर के रावणटीला इलाके की रोड, एसबीआई चौराहा, विनय नगर के सहारे ओजोन सिटी को जाने वाला रास्ता, क्वार्सी मयूर विहार, सेंटर प्वाइंट रोड, तस्वीर महल, स्वर्ण जयंती नगर में कुछ ऐसे गड्ढे हैं, जो शायद सिस्टम को दिखाई नहीं देते। आए दिन ये गड्ढे दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसी तरह रामघाट रोड पर जगह-जगह मैनहॉल के ढक्कन वाले गड्ढे कुछ इसी तरह सिस्टम की ओर मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। पेश है शहर के ऐसे ही गड्ढों की तस्वीर।
आगरा रोड़ हाईवे के नीचे सड़क में हो रहे गहरे गहरे गड्ढे। संवाद- फोटो : CITY OFFICE