फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : नलकूप पर सो रहे किसान को चाकू से गोदा, मौत

विज्ञापन
किसान महेश का फाइल फोटो। - फोटो : GANGIRI
विज्ञापन
शनिवार की रात गांव शादीपुर में धान की रखवाली के लिए नलकूप पर सोए किसान पर किसी ने चाकू से हमला किया। गर्दन व चेहरे पर कई वार किए और मरा समझकर चला गया। रविवार की सुबह गांव के लोगों ने उसे लहूलुहान देखकर परिवार वालों को खबर दी। इसके बाद गंभीर हालत में परिवार वाले अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल में ले गए जहां दोपहर में घायल किसान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

गांव शादीपुर निवासी 32 वर्षीय किसान महेश पुत्र स्व. ढालचंद्र उर्फ पातीराम का गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर ही नलकूप है। दो दिन से धान की पिटाई चल रही थी। नलकूप पर रखे धान की रखवाली के लिए शनिवार की रात वह नलकूप के पास ही खेत पर चारपाई पर सोए थे। रात में किसी ने उन्हें चाकू से गोदा और भाग निकला।
रविवार की सुबह करीब सात बजे गांव के कुछ लोग अपने खेतों में निराई करने जा रहे थे तब महेश को लहूलुहान को देखकर परिवार वालों को जानकारी दी। मृतक के भतीजे आकाश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी हत्या से पत्नी व बेटे का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें