फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घर के दरवाजे सबके लिए खुले हैं : ठा. जयवीर सिंह

विज्ञापन
ग्राम इस्माइलपुर में विधायक निधिद्वारा निर्मित पुलिया का लोकार्पण करने पर पूर्व मंत्री ठाकुर ज? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने शनिवार को ग्राम इस्माइलपुर में विधायक निधि द्वारा निर्मित पुलिया का लोकार्पण किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने पूर्व मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वह हमेशा बरौली विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ उनका परिवार के समान रिश्ता है। जनता की हर समस्या उनकी समस्या है, जिसका निस्तारण करने का वह हर संभव प्रयास करते रहेंगे। क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण के लिए उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। इस पुलिया की मांग काफी समय से चल रही थी क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण के लिए उन्होंने इसका निर्माण कराया। यह पुलिया अब कई गांव के यातायात को सुगम बनाएगी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, मजदूर, मजलूम किसानों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं आम लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। भाजपा की नीति व रीति एक ही है कि अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का विकास हो। इस मौके पर इस्माइलपुर प्रधान राकेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र लोधी ,पूर्व प्रधान कृपारामपुर गिरीश लोधी आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें