कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट ने लखनऊ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकात की। आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार में नेताओं के आवेदन के संबंध में अवगत कराया।
ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर तक चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी की सूची जिला अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी।
ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के साथ उनकी जातिगत आंकड़ों, आवेदकों के विधानसभा स्तर पर किए गए कार्यों की समीक्षा आदि के संबंध में चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष अपनी संयुक्त रिपोर्ट देंगे। उस रिपोर्ट के बाद ही उम्मीदवारों का चयन होगा। क्षेत्र में जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले प्रत्याशी को कांग्रेस का टिकट दिया जाएगा।