फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: जिला जेल में बंद चोरी के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जमानत मिलने के बाद परिजनों ने कराया था बंद

Mon, 22 Nov 2021 01:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

पुलिस ने बताया कि खैर के गांव भानेरा के रहने वाले ओमकार पुत्र होतीलाल को पुलिस ने सितंबर में जेल भेजा था। उसे एक सप्ताह में जमानत भी मिल गई थी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने ही उसे चोरी का प्रयास करने के आरोप में जेल भिजवाया था।
विज्ञापन
फांसी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यहां जिला जेल में निरुद्ध चोरी के एक आरोपी ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर फैलते ही जेल में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि खैर के गांव भानेरा के रहने वाले ओमकार पुत्र होतीलाल को पुलिस ने सितंबर में जेल भेजा था। उसे एक सप्ताह में जमानत भी मिल गई थी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने ही उसे चोरी का प्रयास करने के आरोप में जेल भिजवाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जेल में उससे कोई भी व्यक्ति मिलने नहीं आया और ना ही उसके लिए कोई फोन आता था। वह कुछ दिन से बहुत परेशान चल रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सोमवार सुबह फांसी लगाई। जेल प्रशासन आत्महत्या के कारणों को लेकर जांच कर रहा है। इस बीच परिजनों को सूचना भेज दी गई थी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें