फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Mon, 23 May 2022 12:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस गंभीर अवस्था में दोनों को अतरौली सीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पंकज की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी और करीब 12 साल पहले इनके पिता धर्मवीर सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
अलीगढ़ हादसे में मृतक दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली के गांव जिरौली धूमसिंह के निकट रामघाट रोड पर बाइक सवार दोस्तों को दूध से भरें टैंकर ने कुचल दिया। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केपी सिंह मिस्त्री समेत क्षेत्र के तमाम लोग मोर्चरी पहुंचे।

विज्ञापन


गांव जखैरा निवासी बिन्नामी सिंह अतरौली थाने में चौकीदार हैं। उनका 20 वर्षीय इकलौता बेटा अजय कुमार गांव के ही अपने दोस्त पंकज कुमार 20 वर्ष पुत्र धर्मवीर सिंह के साथ रविवार शाम किसी काम से जिरौली धूमसिंह गए थे। रात करीब 10.30 बजे दोनों युवक बाइक से जखैरा लौट रहे थे, तभी रामघाट रोड पेट्रोल पंप के पास दूध से टैंकर से इनकी बाइक टकरा गई।

पुलिस गंभीर अवस्था में दोनों को अतरौली सीएचसी लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पंकज की छह माह पूर्व ही शादी हुई थी और करीब 12 साल पहले इनके पिता धर्मवीर सिंह की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे गांव में मातम छा गया। तमाम लोग पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें