फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : बुखार से सपा कार्यकर्ता की मौत, डेंगू के 30 मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बृहस्पतिवार को डेंगू के 30 नए मरीज मिले। इस प्रकार अब तक डेंगू की मरीजों की संख्या बढ़कर 468 हो गई है। वहीं, सपा कार्यकर्ता प्रभात खांडे ने बुधवार देर रात दिल्ली के एम्स में बुखार से इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ और उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को ग्राम सिहोर व नगरीय क्षेत्र में शिविर लगाकर 116 लोगों को दवा वितरित की।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने जिला अस्पताल की लैब और डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। इसके साथ नगरीय और देहात क्षेत्र में विभिन्न टीमों ने सोर्स रिडक्शन की कार्रवाई की। इस दौरान 31 बुखार के मरीज, 30 मलेरिया के टेस्ट वाले मरीज व 91 घरों का सर्वे भी किया गया।
1085 घरों में 21 पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला। इस दौरान टीमों ने इस लार्वा का खात्मा किया। अपने घरों के आसपास जलभराव न होने और साफ सफाई के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया। इस मौके पर निदा, डॉ. तेजवीर, डॉ. अर्सलान, डॉ. अतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें