फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: सड़क हादसे में मोपेड सवार दो लोगों की मौत, 10 साल का बच्चा है बिल्कुल ठीक

Wed, 13 Oct 2021 01:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
रातीबड़ में सड़क हादसे में कार की टक्कर से सौ फीट दूर जा गिरी बाइक - फोटो : road accident
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में जीटी स्थित गांव रोहिना सिंह पुर हाइवे पुल के ऊपर बुधवार की सुबह मोपेड सवारों में  ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में मोपैड सवार दो लोगों की मौके पर ही  मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों मृतक अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क की कॉलोनी कुंवर नगर निवासी 43 वर्षीय रामबाबू पुत्र भगवान दास तथा 75 वर्षीय मेहताब पुत्र छेदालाल हैं।
विज्ञापन


मोपैड पर एक दस साल का बच्चा भी साथ था जो सकुशल है, पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर मोर्यचरी भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें