छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संत कालीचरण महाराज की अपमान जनक गिरफ्तारी के विरोध में रामलीला मैदान पर ?
- फोटो : CITY OFFICE
संत कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग बल कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। बजरंग बल के महानगर संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संत की जिस तरह गिरफ्तारी की गई है, जो अवैध है।
यह शासकीय अपहरण है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अपनी सुल्तान सोनिया गांधी को खुश करने के लिए गिरफ्तारी कराई है। कांग्रेस सत्ता की वापसी के लिए घृणा का खेल खेल रही है। आहुति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने भी संत की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शन में रवि राठी, मुकेश राजपूत, दलवीर सिंह फौजी, डॉ. विश्वमित्र आर्य, शेखर शर्मा, अमन शर्मा, आशु सक्सेना आदि मौजूद थे।