फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू छात्र पर जबरन शादी का बना रही दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू छात्र पर जबरन शादी करने का दबाव बनाने मामले में अदालत से गुहार लगाई है। छात्र की शिकायत पर अदालत ने मामले में पुलिस से 30 जुलाई तक रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिला संभल के रहने वाला छात्र एएमयू में बीएससी का विद्यार्थी है। अदालत से छात्र ने कहा है कि सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की उस पर जबरन शादी करने का दबाव बना रही है। जबकि उसकी उम्र अभी शादी के लिए नहीं है। इनकार करने पर यह लड़की आजीवन कारावास की सजा करवाने और झूठे मुकदमों में जेल भेजने की धमकी देती है। इस काम में उसके परिजन भी साथ देते हैं। इस लड़की की मंगनी मथुरा में पहले भी हो चुकी है। छात्र ने कहा है कि उसके पिता के पास 50 बीघा जमीन है, जिस पर इस लड़की के परिवार की नजर है। छात्र ने अदालत से लड़की सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें