फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जागरूकता : बच्चों और बुजुर्गों का रखना है विशेष ख्याल

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में ग्रामीणों को दिये गये सैनिटाइजर व मास्क। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण काल अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में जरूरी कार्य विशेष सावधानी से निपटाएं। कोरोना बुजुर्गों और बच्चों को अपनी चपेट में जल्दी ले लेता है। ऐसे में उनकी देखभाल सबसे ज्यादा जरूरी है। ये बातें मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लेखराजपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में आयोजित जागरूकता शिविर में बेसिक शिक्षकों ने कहीं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने इस जागरूकता शिविर में जहां ग्रामीणों को जागरूक किया। वहीं, आगंतुकों को मास्क, साबुन, बिस्किट और सैनिटाइजर का वितरण किया। जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरी कार्य के लिए ही घर से निकलें, वह भी मास्क लगाकर। मास्क न हो तो रुमाल अथवा घर में सूती कपड़े की तीन परत वाला मास्क खुद ही बना लें। इसके साथ ही हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें।
मांडलिक मंत्री राजेश सिंह, जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अगर स्पर्श किया है तो हाथों को सैनिटाइज करना जरूरी है। इस मौके पर कौशल किशोर, सुप्रीती शर्मा, पूनम शर्मा, ममता शर्मा, संतोष रावत, अखिलेश , योगेश, पूनम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें