फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ बिजली संकट: आठ नंबर में उत्पादन जारी, नौ की तैयारी, रोजाना एक मालगाड़ी से कोयला आपूर्ति, ढाई की जरूरत

Tue, 12 Oct 2021 01:37 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बिजली संकट की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, पॉवर हाउस के सीजीएम सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के हरदुआगंज तापीय परियोजना कासिमपुर में कोयले की आपूर्ति धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है। बीते तीन दिनों में हरदुआगंज स्टेशन से तीन मालगाड़ी कोयला पॉवर हाउस के लिए भेजा गया है। वर्तमान में पावर हाउस में केवल 8 नंबर यूनिट में 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। सात और नौ नंबर यूनिट में उत्पादन नहीं हो रहा है। जिसकी वजह कोयला संकट है। मंगलवार से नौ नंबर यूनिट को चालू करने की तैयारी हो रही है। पॉवर हाउस की सभी तीन यूनिटों को चलाने के लिए ढाई मालगाड़ी कोयले की जरूरत है।

विज्ञापन


बिजली संकट की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें मंडलायुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ अंकित खंडेलवाल, पॉवर हाउस के सीजीएम सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने कहा है कि पहले कोयले की कुछ समस्या हुई थी, लेकिन अब कोयला मिलने लगा है। जिससे पॉवर हाउस का उत्पादन भी पटरी पर लौट रहा है। बीते तीन दिन में ग्रामीण क्षेत्र में जो बिजली कटौती हुई थी, वह अब पूर्ववत बहाल की जा रही है। क्योंकि ग्रिड से अलीगढ़ को बिजली मिल रही है।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मौजूद रहे हरदुआगंज तापीय परियोजना के महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में रोजाना एक मालगाड़ी कोयला मिल रहा है। आठ नंबर यूनिट में 250 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। सात नंबर वाली 105 मेगावाट यूनिट, नौ नंबर वाली 250 मेगावाट यूनिट में उत्पादन जल्द शुरू होगा। नौ नंबर यूनिट को मंगलवार से चलाए जाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि सभी तीन यूनिटों को चलाने के लिए प्रतिदिन लगभग तीन मालगाड़ी कोयले की आवश्यकता है। धनबाद से इसकी आपूर्ति धीरे धीरे सुचारू हो रही है। जल्द ही स्थितियां सामान्य हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें