फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः विधानसभा चुनावों में इस बार होगी 3117 बूथों पर वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में जिले में 3117 बूथों पर वोट पड़ेंगे। कोरोना महामारी को दृष्टिगत इस बार प्रति बूथ वोटर संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है। इसके चलते जिले में 94 नए बूथ बन गए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के बूथ बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर निर्वाचन आयोग ने मोहर लगा दी है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में 3023 बूथों पर चुनाव हुआ था। लेकिन इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने कोरोना को देखते हुए प्रति बूथ वोटर संख्या में कटौती करते हुए नए बूथ बनाने के निर्देश दिए थे। प्रति बूथ वोटर संख्या 1500 से घटाकर 1200 करने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में जिला निर्वाचन कार्यालय ने 94 नए बूथों का सृजन कर प्रस्ताव आयोग को भेजा था। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देश पर 1200 से मतदाताओं से अधिक संख्या वाले बूथों को अन्य बूथों में शामिल किया गया है। इस हिसाब से कुल 94 नए बूथ बने हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 3117 बूथों पर चुनाव होगा। इसमें खैर में 455, बरौली में 446, अतरौली में 478, छर्रा में 447, कोल में 425, अलगीढ़ में 391, शहर में 475 बूथ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ईवीएम की फर्स्ट लेबल चेकिंग का काम चल रहा है। जल्द ही मतदाता सूची पुनरीक्षण का अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें