फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पुलिस ने 75 जगह लगाई चौपाल, 253 शिकायतें आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले बेहतर जनसंवाद और जागरूकता के उद्देश्य से ‘कम बोलो, ज्यादा सुनो’ तहत पुलिस ने रविवार को 75 जगहों पर चौपाल लगाईं। इस दौरान पुलिस व अन्य महकमों से जुड़ी कुल 253 शिकायतें मिलीं, जिनमें से पुलिस संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान लोगों को पुलिस द्वारा किए जा रहे कामकाज के प्रति जागरूक किया। साथ ही अपराध व अपराधियों के विषय में सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर एक पखवाड़े बाद यह दूसरा चौपाल अभियान चलाया गया। सीओ से लेकर थाना व चौकी प्रभारी स्तर तक के अधिकारी चौपाल में शामिल रहे। कुछ जगह जमीन पर बैठकर तो कहीं चारपाई पर तो कुछ जगह कुर्सी मेज डालकर चौपाल लगाई, जिनमें इलाके के महिला-पुरुष व किशोरवय बच्चों तक को बुलाकर उनसे संवाद कायम किया गया।
वुमन पावर लाइन-1090, डायल-112, कानून, यातायात, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। गुंडे, हिस्ट्रीशीटरों, माफिया, अवैध शराब/गांजा/शस्त्रों की तस्करी करने वालों व अन्य अपराध करने वाले व्यक्तियों की जानकारी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान 253 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 49 पुलिस संबंधी शिकायत थीं, जिनको मौके पर निस्तारित किया। जलभराव, पेयजल, नाली, खड़ंजा संबंधी अन्य शिकायतों के लिए सीओ के जरिये संबंधित महकमे से निदान कराने का भरोसा दिलाया।
- जिले में एक पखवाड़े बाद दूसरा चौपाल अभियान कराया है, जिसमें 75 चौपाल लगाई गईं। इसका उद्देश्य पब्लिक व पुलिस के बीच बेहतर संवाद, अच्छे लोगों से पुलिस का मित्रवत व्यवहार और अपराधियों में खौफ पैदा करना है। ताकि किसी भी जटिल समय पर यह संवाद काम आ सके।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
यहां लगीं चौपाल
कोतवाली के नगला आशिक अली, मानिक चौक, देहलीगेट के सराय ख्वाजा, इंदिरानगर, रोरावर के भीमपुर, चमरौला, सासनीगेट के वाल्मीकि बस्ती, पला साहिबाबाद, बन्नादेवी के रसलगंज,रघुवीरपुरी, गांधीपार्क के डोरीनगर, नौरंगाबाद छावनी, महुआखेड़ा के पानखानी, हाजीपुर फत्तेखां, सिविल लाइंस के फिरदोसनगर,अतरौली गेट चौकी, जवां के रिगसपुरी, रामपुर, क्वार्सी के देवसैनी,नगला पटवारी, गभाना के भुकरावली, गोकुलपुर, लोधा के लोहरा, ताजपुर रसूलपुर, चंडौस के नगला पदम, सुदेशपुर, छर्रा के पुरैनी,जिजाथल, दादों के लहरा,जिरौली, अतरौली के नरौना, ककेथल, हरदुआगंज के कलाई, जलाली कस्बा, गोधा के सिखरना, मैमड़ी, गंगीरी के बड़ारी बुजुर्ग,उटासानी, पालीमुकीमपुर के बडेसरा,हरदोई, बरला के कोरह रघुपुरा, टिकरी, अकराबाद के इदलपुर चौकी पिलखना,शायगढ़, विजयगढ़ के नगला बरी, कटरा मलोई, इगलास के गोरई, हस्तपुर, मडराक के घासीपुर,दौलेरा, गोंडा के बिरखू, ढाटौली, खैर के गौमत,अंडला, टप्पल के बाजौता,जरैलिया जट्टारी, पिसावा के शादीपुर,डेटा खुर्द।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें