शराब कांड को लेकर लखनऊ तक हिल गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ इस मामले में पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। इधर, शासन को भी लगातार डीएम स्तर से रिपोर्ट दी जा रही है। सोमवार को भी अपर मुख्य सचिव व आबकारी के प्रमुख सचिव संजय भूसारेड्डी ने डीएम से दोपहर में वार्ता की।
इसमें उन्होंने शराब कांड से हुईं मौतों, अब तक की गई कार्रवाई आदि की रिपोर्ट ली। डीएम ने उनको जानकारी अपडेट कराई। यह सिलसिला पिछले चार दिन से जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ मामले में पूरी तरह से निगाह बनाए हुए हैं। जानकारी मिली है कि जल्द ही सीएम या डिप्टी सीएम स्तर से कोई एक अलीगढ़ का दौरा करने के लिए आ सकता है।