प्रदेश भर में हलचल पैदा करने वाले जहरीली शराब कांड के मुख्य माफिया के साथ-साथ सक्रिय छोटे माफिया व तस्करों पर भी पुलिस तगड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में इस कांड के 25 तस्करों के 4 गैंग पंजीकृत किए गए हैं। इनकी अब ताउम्र पुलिस स्तर से निगरानी की जाएगी और समय-समय पर इनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी जारी रहेंगी। इसी कड़ी में अभी काम जारी है और चार नए गैंग पंजीकृत किए जा रहे हैं।
शासन व डीजीपी के निर्देश पर एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा लगातार शराब कांड के आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चिह्नित किए गए जहरीली शराब बेचने वाले ठेकेदार, उनके कर्मचारी, शराब सप्लायर, फैक्टरी संचालक आदि 25 तस्करों के गैंग पंजीकृत किए गए हैं। ये सभी संगठित रूप से जहरीली व नकली शराब कारोबार में सक्रिय थे। ये गैंग चार सरगनाओं से जुड़े हैं। एसएसपी ने बताया कि इस गैंग पंजीकरण प्रक्रिया का सबसे बड़ा लाभ यह रहेगा कि पुलिस की ताउम्र निगरानी होती रहेगी। इसी कड़ी में काम जारी है और 4 नए गैंग भी जल्द पंजीकृत कर दिए जाएंगे।
ये हैं चारों का गैंगचार्ट
डी-73/2021 नीरज चौधरी गैंग थाना पिसावा पर पंजीकृत
1-नीरज चौधरी पुत्र धर्मवीर निवासी नारायनपुर थाना खैर (गैंग लीडर)
2-विवेक कुमार पुत्र संतपाल निवासी सहारनपुर थाना खुर्जा नगर बुलंदशहर (सदस्य)
3-संदीप उर्फ अर्जुन पुत्र मुनेश निवासी शादीपुर थाना पिसावा (सदस्य)
4-वीरपाल पुत्र लोहरे सिंह निवासी शादीपुर थाना पिसावा(सदस्य)
डी-74/2021 विक्रम सिंह गैंग थाना पिसावा पर पंजीकृत
1-विक्रम सिंह पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी केशवनगर पानी की टंकी सुरेंद्रनगर थाना क्वार्सी (गैंग लीडर)
2-रामखिलौनी पुत्र हरिप्रसाद शर्मा निवासी पला कस्तली थाना जवां (सदस्य)
3-रवि पुत्र दिलीप निवासी सहजपुरा थाना पिसावा (सदस्य)
4-राजेंद्रपाल सिंह पुत्र छीतर सिंह निवासी बिजलीघर बौनेर थाना गांधीपार्क (सदस्य)
डी-75/2021 मदन गोपाल उर्फ कालिया गैंग थाना मडराक पर पंजीकृत
1-मदन गोपाल उर्फ कालिया पुत्र किशनलाल निवासी एच-62 न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन थाना एनआईटी-5 फरीदाबाद, हरियाणा (गैंग लीडर)
2-चौब सिंह पुत्र राम सिंह निवासी चौमुहां थाना अतरौली(सदस्य)
3-बनवारी पुत्र ओमप्रकाश निवासी चौमुहां थाना अतरौली(सदस्य)
4-अनिल कुमार तौमर पुत्र दलवीर सिंह निवासी देदामई थाना सासनी (सदस्य)
5-अवधेश पुत्र रामवीर निवासी दमुआंका थाना पिसावा(सदस्य)
6-रामवीर सिंह पुत्र लेखराज निवासी नगरिया विजना थाना पिसावा(सदस्य)
7-जगदीश पुत्र जयनारायन निवासी खड़ौआ थाना पालीमुकीमपुर (सदस्य)
8-अनिल कुमार पुत्र नेमसिंह निवासी गालिबपुर थाना डिबाई बुलंदशहर हालपता- डी-12 न्यू कॉलोनी थाना एनआईटी फरीदाबाद, हरियाणा (सदस्य)
---
डी-76/2021 दिलीप दुबे गैंग थाना टप्पल पर पंजीकृत
1-दिलीप दुबे पुत्र महेंद्रपाल दुबे निवासी हेमंतनगर संगमविहार थाना क्वार्सी (गैंग लीडर)
2-सोनू शर्मा पुत्र भोजराज निवासी ताहरपुर थाना टप्पल (सदस्य)
3-नीरज शर्मा पुत्र भोजराज निवासी ताहरपुर थाना टप्पल (सदस्य)
4-अजय चौधरी उर्फ धर्मेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी गौमत थाना खैर(सदस्य)
5-अर्जुन सिंह पुत्र नवल सिंह निवासी गौमत थाना खैर(सदस्य)
6-अरुण कुमार पुत्र इंद्रपाल निवासी ढलना थाना शिकारपुर बुलंदशहर (सदस्य)
7-मोनू पुत्र श्रीचन्द निवासी सुनामई थाना गोधा(सदस्य)
8-संजू पुत्र मोहनलाल निवासी लोहगढ़ थाना अतरौली(सदस्य)
9-सत्यपाल सिंह पुत्र राजसिंह निवासी होली चौक महीपालपुर बसंतकुंज नार्थ नई दिल्ली (सदस्य )
----
-जिले में संगठित होकर अपमिश्रित शराब कारोबार करने के अभयस्थ अपराधियों व शराब कांड में शामिल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी है। इसी क्रम में चार गैंग पंजीकृत किए गए हैं। जिनमें 25 सदस्य शामिल किए गए हैं। अभी चार अन्य गैंग भी पंजीकृत होने हैं। यह कार्रवाई भी शीघ्र की जाएगी। पुलिस टीमें लगातार हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंगेस्टर लगाने व गैंग पंजीकृत करने आदि पर कार्रवाई कर रही हैं। इससे इनकी उचित निगरानी होती रहेगी।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी