फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पीएम के मंच के पीछे से विद्युत लाइन हटाने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए बने मंच के पीछे से जा रही विद्युत लाइन हटाई जाएगी। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात एसपीजी ने पूर्व के अनुभवों को देखते हुए इस विद्युत लाइन को हटाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

फरवरी 2017 में नुमाइश मैदान में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के बाद मंच के पीछे से गुजर रही विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। इसको देखते हुए प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात एसपीजी की टीम ने शनिवार को निरीक्षण के उपरांत प्रधानमंत्री के मंच के पीछे से गुजर रही विद्युत लाइन हटाने के निर्देश दिए हैं।
एसपीजी ने पूरे सभा स्थल को सुरक्षा के घेरे में ले लिया। मंच और हेलीपैड से लेकर पूरे परिसर की जांच की। एसपीजी के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये आई कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अन्यथा की स्थिति में किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एसपीजी सोमवार को कार्यक्रम की रिहर्सल करेगी। इसमें वायु सेना के तीन विमानों के उतरने की भी चर्चा है।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण
एसपीजी की टीम ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर ही मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य पुलिस-प्रशासनिक अफसर एवं खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य तैयारियां पर मंथन हुआ।
सुरक्षा व्यवस्था में लगाए जाने वाले पुलिस बल को लेकर भी चर्चा हुई। स्थल पर काम करने वाले मजदूरों के लिए अनिवार्य रूप से आईडी कार्ड पहनने के निर्देश दिए। फालतू लोगों को कार्यस्थल से बाहर करने के निर्देश दिए। इस दौरान बरसात की स्थिति में कार्यक्रम में व्यवधान को लेकर सभी चिंतित दिखाई दिए। डीएम ने व्यवस्था कर रही एजेंसी के इवेंट मैनेजर से स्पष्ट कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि बरसात आने के बावजूद कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें