फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पत्नी की हत्या कर पीएसी जवान ने किया समर्पण, कुछ दिन पहले हुआ था सुलहनामा

Tue, 15 Mar 2022 01:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सिपाही ने बताया कि उसका पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में किसी पिछले दिनों उनके बीच सुलहनामा भी हुआ था। उसने बताया कि रात में पत्नी से विवाद हो गया, जिसके बाद उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पीएसी जवान ने पत्नी की हत्या की - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के गांव मालव निवासी पीएसी जवान ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सिपाही ने बताया कि उसका पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस संबंध में किसी पिछले दिनों उनके बीच सुलहनामा भी हुआ था। सिपाही दो-तीन दिन से अपनी पत्नी के साथ किशनपुर इलाके में दोस्त के मकान में रह रहा था जबकि उसके बच्चे मालव में परिजनों के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन

सिपाही ने बताया कि रात में पत्नी से फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। सिपाही के थाने जाकर घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस सकते में आ गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव पड़ा हुआ था।

पुलिस शव के पोस्टमार्टम की तैयारी कर रही थी। सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले भी पहुंच गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें