फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : वैश्य समाज को एक मंच पर लाना मकसद

विज्ञापन
रामघाट रोड़ स्थित एक होटल में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के शपथ ग्रहण समारोह में पीछे नवनियु - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (आईवीएफ) का एकमात्र लक्ष्य वैश्य समाज का सशक्तीकरण करना है। हमें संपूर्ण वैश्य समाज को एक मंच पर लाना है। यह वक्तव्य मंगलवार को आवीएफ के परिचय सम्मेलन में कार्यकारी अध्यक्ष इंजीनियर जगमोहन गुप्ता ने दिया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज की संख्या भारत में 18 करोड़ से भी अधिक है। लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी नगण्य है। जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। यहां मुख्य कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष पार्षद दिनेश गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश मदन वार्ष्णेय, महामंत्री विक्रांत गर्ग, संगीता वार्ष्णेय व एडवोकेट सौरव माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष मनोज वार्ष्णेय, युवा अध्यक्ष प्रांजल गर्ग, युवा कार्यकारी अध्यक्ष गुंजित वार्ष्णेय, महिला विंग अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, सह मीडिया प्रभारी सुमित गोटेवाल को बनाया गया। इस मौके नानक चंद गोयल, बृजेश चंचल, अतुल कुमार जैन, मनीष राय, आलोक वात्सल्य, विष्णु भैया, डॉ. विश्वमित्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें