फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः आरएएफ में तैनात जवान के घर से दो लाख के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने रॉयल होम्स कॉलोनी में अधिवक्ता के मकान के साथ बृहस्पतिवार रात आरएएफ में तैनात जवान के बंद मकान को भी निशाना बनाया। चोर घर का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। आशीष चौहान अलीगढ़ आरएएफ में तैनात हैं। पत्नी व बच्चे तालानगरी रॉयल होम्स में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम वह पत्नी बच्चों को लेकर आरएएफ के क्वार्टर चले गये थे। बृहस्पतिवार रात कालोनी में हुई अधिवक्ता के घर चोरी की खबर सुनकर वह देर शाम पत्नी बच्चों को रॉयल होम्स स्थित घर पर छोड़ने आए। घर के अंदर घुसते ही देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

बच्चों की गुल्लक की फूटी पड़ी थी। अलमारी में रखे जेवर गायब थे। आशीष चौहान के अनुसार लगभग दो लाख के जेवर व गुल्लक में रखी बीस हजार की नकदी गायब है। पुलिस कालोनी में हुई दोनों घटनाओं को जोड़कर चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं पुलिस की गश्त न होने तथा चोरी की घटनाओं के बढ़ने पर कालोनी के लोगों ने रोष प्रकट किया है। थाना प्रभारी रामवकील सिंह का कहना है कि कालोनी में चोरी की दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गैंग हो सकता है। दोनों घटनाओं से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें