फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पैसा ले लिया नहीं बनाया घर, अब होगी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में पैसे लेकर आवास न बनाने वाले करीब 200 से अधिक लाभार्थियों से अब वसूली की तैयारी है। इनसे ब्याज के साथ सरकारी धनराशि वसूल होगी। इस योजना में वर्ष 2022 तक हरेक गरीब एवं पात्र व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया था।
विज्ञापन

इस योजना में पात्र आवेदकों को ऑलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद आवेदन पर विभागीय अफसर सर्वे व पात्रता पर मुहर लगाते हैं और शासन स्तर से तीन किस्तों में धनराशि जारी होती है। केंद्र सरकार आवास निर्माण को ढ़ाई लाख रुपये देती है। पहली किस्त में 50 हजार और दूसरी व तीसरी किस्त में एक-एक लाख की धनराशि आवेदन के खाते में ऑनलाइन पहुंचती है। निर्माण पूरा होने पर डूडा कार्यालय भौतिक सत्यापन के साथ ही जियो टैगिंग करता है। इस योजना में जिले में अब तक 20 हजार से अधिक लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना निदेशक प्रभात मिश्रा ने बताया कि 200 से अधिक लाभार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने किस्त लेेने के बाद भी निर्माण नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें