फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ज्ञान मेटल के तीन ठिकानों पर एसआईबी का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी एसआईबी की टीम ने बुधवार को ज्ञान मेटल कंपनी के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान करीब 53 टन े माल सीज किया, जिसमें जस्ता, पीतल, जिंक व चांदी बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में 30 लाख रुपये से अधिक की आईटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया है। अधिकारियों की मानें तो आगे की जांच ये आंकड़ा और बढ़ेगा। बड़े पैमाने पर कच्ची रसीद मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

जीएसटी एसआईबी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड दो अनूप कुमार माहेश्वरी के निर्देश पर डीसी एसआईबी रेंज बी के पंकज कुमार के नेतृत्व में बुधवार को तीन टीमों ने ज्ञान मेटल कंपनी के सराय रसललाल, मदार गेट आगरा रोड स्थित कार्यालय, इंडस्ट्रियल स्टेट आईटीआई रोड स्थित फैक्ट्री व आईटीआई रोड स्थित जीएमसी इंटरप्राइजेज पर एक साथ छापा मार कार्रवाई की। जिसमें मिले खरीद बिक्री से संबंधित दस्तावेज सीज किए हैं।
डिप्टी कमिश्नर पंकज कुमार ने बताया कि ज्ञान मेटल कंपनी के संचालक ज्ञान प्रकाश और उनके बेटे भारत वार्ष्णेय हैं। मदार गेट स्थित ज्ञान मेटल से 1600 किलो ब्रास, 25 जस्ते की सिल्ली, 68 चांदी की सिल्ली सीज की गई। आईटीआई रोड फैक्ट्री से 23 टन जस्ता स्क्रैप, 2 टन जस्ता सिल्ली, 913 किलो पीतल सिल्ली, 80 किलो सिलवर स्क्रैप सीज किया है। इसके अलावा टीम ने जीएमसी इंटरप्राइजेज से 14.7 टन जस्ता, 15 टन स्क्रैप सीज किया। इस माल का कोई रिकार्ड नहीं था। टीम में एसी आदित्ये मिश्रा, संजीव कुमार, ईशा गौतम, रंजीत रमन, केके शाह, सुखराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें