फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो, चार, दस विधायकों का हो सकता है पत्ता साफ : डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते डिप्टी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव 2022 में मंडल के कुछ भाजपा विधायकों का पत्ता साफ होने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। शुक्रवार को विधान सभा संचालन समिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दो, चार, दस विधायकों का टिकट कटने और बदले जाने की बात कहकर विधायकों को झटका दे गए हैं।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक में कहा कि विधायकों ने अच्छे काम किए हैं। हो सकता है कि दो, चार, दस विधायकों का टिकट कटे या बदले। टिकट कटने पर पता चलता है कि वह नाराज हो गए और किसी की मदद में लग गए। ऐसा नहीं होना चाहिए, कार्यकर्ता ऐसा नहीं करेंगे। उप मुख्यमंत्री के इशारे के बाद विधायकों की धड़कन बढ़ गई है। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भी चर्चा शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री ने कुछ बड़े नेताओं का उल्लेख कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जिम्मेदारी से लगा रहता है। टिकट से वंचित नेताओं को संगठन में स्थान मिलेगा।
बैठक में नहीं बुलाए गए थे, फिर भी पहुंचे विधायक
विधान सभा संचालन समिति की बैठक में विधायक नहीं बुलाए गए थे, फिर भी शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, खैर विधायक अनूप प्रधान, छर्रा विधायक रवेंद्रपाल सिंह, एटा सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, कासगंज विधायक देवेंद्र लोधी आदि कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में वैसे नेता भी पहुंचे थे जो विधान सभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें