पान दरीबा की महिलाओं की समस्या को लेकर थाने पहुंचे जमीर उल्लाह।
- फोटो : CITY OFFICE
सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान की पहल पर पुलिस ने गुमशुदा बेटे की तलाश शुरू कर दी। जमीर उल्लाह खान ने बताया कि उनके पास पान दरीबा की महिलाएं आईं और उनसे कहने लगीं कि उनका बेटा नाहर सिंह का 15 नवंबर सुबह 6:45 बजे फोन आया था। उसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया।
वह उसी दिन से गायब है। बेटे की तलाश पुलिस नहीं कर रही है। वह प्रार्थना पत्र लेकर घूम रहे हैं। उन्हें आशंका है कि उनके बेटे को अगवा करके हत्या न कर दी गई हो। जमीर उल्लाह खान ने कहा कि महिलाओं की बातें सुनने के बाद वह उनके साथ थाना सिविल लाइन पहुंच गए। उन्होंने इंस्पेक्टर से मुलाकात की और उनसे नाहर सिंह का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करके बरामद कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर ने बेटे की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। इस मौके पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सगीर अहमद, जिला पंचायत सदस्य बबलू होल्कर बघेल, अनीस मलिक, दानिश अब्बासी, रिजवान अंसारी, अख्तर, प्रेमपाल आदि मौजूद रहे।