फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कंगना रनौत के बयान की कांग्रेसियों ने की निंदा

विज्ञापन
कंगना रनौत के खिलाफ नयाब तहसीलदार ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
देश की आजादी को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए कांग्रेसियों ने हरियाणा प्रभारी व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर विवेक बंसल ने कहा कि कंगना रनौत के बयान से लोगों में भारी रोष है। कांग्रेस पार्टी इस बयान से व्यथित है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से इस बयान को देशद्रोह की श्रेणी में रखते हुए कांग्रेसियों ने कार्रवाई की मांग की है। कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, रूही जुबैरी, विजय लक्ष्मी सिंह, बेबी, रेखा शर्मा, सपना पासवान, नौशाद कुरैशी, सय्यद वसीम अहमद, उजैर दिलशाद, शाहिद खान, लटूरीमल अग्रवाल, गोपाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें