फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दिनभर लगे जाम में फंसकर अकुलाते रहे लोग

विज्ञापन
नौरंगाबाद फ्लाईओवर पर घंटों लगा रहा जाम । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में सड़कों पर अतिक्रमण एवं बेतरतीब पार्किंग मुसीबत बनी हुई है। इसके चलते सोमवार को रामघाट रोड समेत अन्य व्यस्त सड़कों पर दिन भर जाम के नजारे रहे। इसमें फंसकर राहगीर और वाहन स्वामी छटपटाते देखे गए।
विज्ञापन

दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में भीड़ एकाएक बढ़ गई है। लोग पैदल एवं वाहनों से त्योहार स्पेशल आइटमों की खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। उनकी राह में रोड़ा बन रहे हैं अतिक्रमण और बेतरतीब वाहन पार्किंग। त्योहार का फायदा उठाते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सड़क पर ही सजा ली हैं। कई ने अपने फड़ आगे बढ़ा लिए हैं। ऊपर से खरीदारी करने आए लोगों द्वारा अपने वाहन बेतरतीबी से सड़क किनारे खड़े करने से स्थिति और भी भयावह हो गई है। इसके चलते सड़कें संकरी नजर आ रही हैं।
सोमवार को इसके चलते जाम लगा। रामघाट रोड पीएसी के पास निर्माणाधीन सड़क के चलते जाम लगा तो क्वार्सी चौराहे पर भी मारामारी की स्थिति रही। किशनपुर तिराहा, मीनाक्षी पुल के समीप भी वाहनों का जमघट लगने से दिनभर जाम की स्थिति रही है। इधर नौरंगाबाद क्षेत्र में भी जाम के नजारे रहे तो गुरुद्वारा रोड, रेलवे रोड, महावीर गंज, बारहद्वारी आदि इलाकों में भी जाम के नजारे आम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें