फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रोडवेज के चालक व परिचालकों को नहीं मिला पीएम की रैली का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
14 सितंबर को राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास और डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति समीक्षा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में लगी रोडवेज बसों के संविदा चालक-परिचालकों को अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह ने कहा कि आश्वासन के बाद भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 24 घंटे के लिए 24 हजार रुपये प्रति बस की दर से 400 रोडवेज बसों को लगाया था। इनमें अधिकांश बसें 24 घंटे चलीं। जबकि कुछ बस पुलिस प्रशासन को चार दिनों के लिए दी गईं। इन बसों के चालक-परिचालकों को अभी तक मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि संविदा कर्मचारियों को किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जाता है। कई बसें कम चलीं, लेकिन 24 घंटे तक कर्मचारियों की ड्यूटी रही। मंडल अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह ने कहा कि परिवहन निगम द्वारा भुगतान न किया जाना शर्मनाक है। जब सरकार प्रति बस का भुगतान 24 हजार रुपये कर रही है तो कर्मचारियों को भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें