फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कांग्रेस नेता के घर पर हमला, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बन्नादेवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर रहने वाले कांग्रेसी नेता बृजराज सिंह राणा के घर पर बुधवार रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से पत्र लिखकर शिकायत की है। कांग्रेसी नेताओं ने एडीजी जोन को फोन करके इस मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता ब्रजराज सिंह राणा ने एसएसपी को दिए गए पत्र में कहा कि वह 2019 से आईटीआई रोड पर किराये के मकान में रह रहे हैं। बुधवार रात को कुछ हमलावर उनके घर में आए और कहा कि यह मकान खाली कर दें। हमलावरों ने उनके मकान का दरवाजा तोड़ दिया और सामान में तोड़फोड़ की।
इसके बाद बृजराज सिंह राणा ने इलाका पुलिस को घटना से अवगत कराया तो पुलिस ने ब्रजराज सिंह और उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। बाद में कांग्रेसी नेता विनोद पांडे, एमएल पापा व अन्य कांग्रेसियों के पहुंचने के बाद ब्रजराज सिंह को छोड़ा गया। ब्रजराज सिंह ने बताया कि मकान को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन चल रहा है। इस प्रकरण को लेकर कांग्रेसी नेता बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी द्वितीय से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें