फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः जिले के अंकित को सीए मिली देश में 20वीं रैंक

विज्ञापन
अंकित कुमार अग्रवाल - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हरदुआगंज के गांव भुड़ासी निवासी अंकित कुमार अग्रवाल ने सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) फाइनल में देश में 20वीं और उत्तर प्रदेश में पहली रैंक हासिल करके गांव और जिले का नाम रोशन किया है। सीए फाइनल का परिणाम एक सप्ताह पहले जारी हुआ था।
विज्ञापन

नवीन अग्रवाल व पूनम अग्रवाल के बेटे अंकित ने वर्ष 2017 में एएमयू से 12वीं परीक्षा पास की थी। उन्हें 91.2 फीसदी अंक मिले थे। वर्ष 2015 में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल में 90.16 फीसदी अंक हासिल किए थे। अंकित ने अग्रसेन इंटर कॉलेज, हरदुआगंज से पढ़ाई की थी। उन्होंने जब 12वीं की परीक्षा पास की थी, तब उन्होंने सीए बनने की इच्छा जाहिर की थी।
अंकित ने बताया कि एक सप्ताह पहले सीए फाइनल का परिणाम जारी हुआ है, जिसमें उन्हें देश में 20वीं रैंक मिली है, जबकि उत्तर प्रदेश में पहली रैंक मिली है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में सीए के पहले लेवल की परीक्षा सीपीटी में जिला टॉप किया था। इसके बाद 2018 में सीए आईपीसीसी ग्रुप की परीक्षा पास की। जुलाई 2021 में सीए की फाइनल परीक्षा थी। अंकित ने कहा कि सीए की परीक्षा पास करने के लिए रोजाना करीब 13-14 घंटे की पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी गुरुग्राम से की है। अंकित ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को संदेश दिया कि परिश्रम, समर्पण, ईमानदारी से तैयारी करनी चाहिए। सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। अंकित के पिता नवीन अग्रवाल परचून की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें