ऑपरेशन प्रहार के तहत लूट/नकबजनी/चोरी/डकैती के अपराध में सक्रिय अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में ऐसे 19 और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। बता दें कि ऑपरेशन पहचान के तहत जिले में ऐसे 624 अपराधी चिह्नित किए गए, जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। अब तक 42 की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इन अपराध के शातिर/ अभ्यस्त/ हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध शिकंजा कसते हुए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस सूची में उन्हें शामिल किया गया है, जो 10 साल में तीन या उससे अधिक मुकदमों में शामिल रहे हैं। ऐसे अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी ससत निगरानी शुरू कराई जा रही है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उनमें गभाना से संजय, टप्पल से रहीश, नरेन्द्र उर्फ तिकौना, इस्लाम, टीटू व नीतेश, गोधा से रविन्द्र,पालीमुकीमपुर से राजकुमार, हरदुआगंज से हम्मू, अकराबाद से भरत सिंह उर्फ गुलशन, चन्दू, भरत सोनू, दिलदार, सुरेन्द्र शर्मा, बरला से मुन्ना, छोटेलाल गोंडा से राजा जाट उर्फ धर्मेन्द्र, केके उर्फ कृष्ण कुमार जाट, बंगाली शामिल हैं।