फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः तमंचे के बल पर पशु व्यापारी से लूटे ढाई लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मेडिकल रोड स्थित फिरोज हॉस्पिटल के पास एक पशु व्यापारी से तमंचे के बाद पर ढाई लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को पकड़ लिया। उससे लूटी गई धनराशि बरामद कर ली है।
विज्ञापन

जमालपुर निवासी बजरुद्दीन पुत्र अल्ला मेहर पशु व्यापारी हैं। वह व्यापार के सिलसिले में सोमवार की सायं बैंक से रुपये निकालकर पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। मेडिकल रोड स्थित फिरोज हॉस्पिटल के पास बाइक सवार बदमाश ने ओवरटेक कर उनकी स्कूटी रोक ली। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक बदमाश ने तमंचा तान दिया और पत्नी के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। छीना-झपटी में उनकी पत्नी स्कूटी से गिरकर घायल हो गई। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए । तब तक बाइक सवार काफी दूर जा चुका था ।
सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस ने बताये गए हुलिये के आधार पर बाइक सवार को तलाश किया, लेकिन उसका कही कोई सुराग नहीं लग सका । बाद में सीसी टीवी कैमरे की मदद ली गई तो उसमें लुटेरे की तस्वीर मिल गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने लुटेरे को देर रात धौर्रामाफी से दबोच लिया और लूटे गए ढाई लाख रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम मो उम्मेर उर्फ निवासी नूर मंजिल बताया है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें