फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः विश्व शांति के लिए राजा महेंद्र प्रताप ने की थी ‘संसार संघ’ की परिकल्पना

विज्ञापन
निर्माणाधीन स्थल राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय । अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कौशल कुमार ओझा
विज्ञापन

सन 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई थी। इससे पहले ही मुरसान स्टेट के राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने विश्व शांति के लिए ‘संसार संघ’ की परिकल्पना की थी। उन्होंने प्रेम धर्म व संसार संघ की परिकल्पना के जरिये भारतीय संस्कृति के प्राण तत्व वसुधैव कुटुम्बकम् को साकार करने का प्रयास किया था। यह दावा डॉ. अनूप शर्मा ने अपने शोध में किया है। गौरतलब हो कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।
खैर क्षेत्र के चौधाना स्थित विद्या सदन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनूप शर्मा ने 23 वर्ष पहले ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राजा महेंद्र प्रताप की भूमिका’ विषय पर इतिहासकार डॉ. बिशन बहादुर सिंह के निर्देशन में शोध किया था। डॉ. अनूप शर्मा का कहना है, राजा महेंद्र प्रताप के साथ राजनीतिक दलों ने न्याय नहीं किया, उनको जो सम्मान मिलना चाहिए, वह नहीं मिला। राजा महेंद्र प्रताप अपने समय के बड़े क्रांतिकारी, महत्वाकांक्षा रहित राजनीतिज्ञ, महान त्यागी, महादानी, बेजोड़ शिक्षाविद एवं देशभक्त थे। उन्होंने अफगान सरकार के सहयोग से 1 दिसंबर 1915 में पहली अस्थायी हिंद सरकार का गठन किया था। आजादी का बिगुल बजाते हुए वह 31 वर्ष 8 माह तक विदेश में रहे। हिंदुस्तान को आजाद कराने का यह देश के बाहर पहला प्रयास था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनूप कहते हैं, राजा महेंद्र प्रताप ने 1916-17 में संसार संघ की परिकल्पना की थी। उनका मानना था कि संसार संघ की परिकल्पना से देश कभी आपस में नहीं लड़ेंगे। सारा विश्व पांच प्रांतों में विभक्त हो, जिसकी एक राजधानी और एक सेना हो। एक न्यायालय व एक कानून हो। संसार संघ की सेना में सभी देशों के सैनिक शामिल हों। किसी भी देश की शक्ति संसार संघ की सेना से अधिक न हो। एक सेना होने से प्रत्येक देश का सैनिकों पर होने वाला व्यय रुक जाएगा और उस धन का उपयोग मानव कल्याण के लिए किया जाएगा।
ये थी परिकल्पना
- पांचों द्वीपों के पांच प्रांत हों, जिसकी संयुक्त राजधानी होनोलूलू में हो
- एशिया की राजधानी श्रीनगर, कश्मीर में
- यूरोप की जिनेवा में
- अफ्रीका की आदिअबाबा में
- अमेरिका की लांस एंजिल्स में
- दक्षिण अमेरिका की लापाज में
महत्वपूर्ण बिंदु
- राजा महेंद्र प्रताप का जन्म - 1889 और मृत्यु - 1979
- 1932 में नोबल शांति पुरस्कार के लिए के लिए नामित
- वृंदावन में तकनीकी कॉलेज की स्थापना
- अलीगढ़ में एएमयू, डीएवी एवं कायस्थ पाठशाला को जमीन दान दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें