फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सपाइयों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की

विज्ञापन
गांव नगला रंजीता में पीड़ित परिवार से मिलने पहुचे सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
छर्रा विधानसभा के गांव में अनुसूचित जाति की युवती की हत्या पर सपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद सपाइयों ने कहा कि मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दीकी, संजय यादव, मनोज जाटव, पंकज यादव, विजेंद्र सिंह यादव, पूजा गौतम, सुनीता यादव, लक्ष्मी धनगर, प्रभु सिंह सुमन, बंटू यादव, राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर चौधरी, ओपी चौधरी, केसी आजाद ने गांव में पहुंचकर मृतका के पिता एवं परिवार से पूरी जानकारी की।
सपाइयों ने अकराबाद के थानाध्यक्ष से वार्ता कर घटना का खुलासा शीघ्र से शीघ्र करने की बात की। इधर, महिलाओं ने सपा नेता रुबीना खानम के नेतृत्व में शमशाद मार्केट से कलक्ट्रेट तक मार्च निकाला। नारेबाजी करते हुए महिलाओं ने हत्याकांड पर गुस्सा जाहिर किया। अरोपियों को मृत्युदंड की मांग की। रुबीना खानम ने कहा कि भाजपा शासन में बेटियों पर अत्याचार चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें