फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अवैध जगह से यात्री वाहन संचालन पर कटेगा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के चारों जनपदों (अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज) में निर्धारित संचालन केंद्रों से इतर यात्री वाहन संचालित मिले तो उनका चालान काटा जाएगा। चौथा चालान कटने पर परमिट को निरस्त कर दिया जाएगा। इस संबंध में अलीगढ़ संभागीय परिवहन प्राधिकरण ने अपने चारों जनपदों के सहायक परिवहन अधिकारियों (प्रवर्तन) को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

मंडल में ऑटो-रिक्शा, टेंपो, टैक्सी संचालन के लिए उनके मालिकों को शर्तों के साथ किसी निर्धारित संचालन केंद्र से उनके यात्री वाहन को संचालित करने के लिए परमिट दिया जाता है। इसके साथ ही यात्री वाहनों को चलाने के लिए एक रूट चिह्नित किया जाता है और उसकी दूरी भी। अगर अपने निर्धारित केंद्र और निर्धारित रूट से अलग यात्री वाहन संचालित पाए जाते हैं तो उनका चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। वाहनों की सूची अलीगढ़ संभागीय परिवहन प्राधिकरण को भी भेजी जाएगी।
दस हजार रुपये का चालान
- नियमों के मुताबिक यात्री वाहन (ट्रक, बस, ऑटो-रिक्शा, टेंपो और टैक्सी) निर्धारित रूट की जगह किसी अन्य रूट पर चलते पाए जाते हैं अथवा जिस बात का परमिट दिया गया है, उसी कार्य से अलग वाहनों का संचालन मिलता है तो सीधे दस हजार रुपये का चालान किया जाता है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने किए 756 चालान, जुर्माना वसूला
यातायात पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन नकेल, ऑपरेशन साइलेंस, ऑपरेशन तिकड़ी और ऑपरेशन ब्लैक कैट चलाया। इसके तहत 756 चालान किए और 76 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत बिना रजिस्ट्रेशन एवं फर्जी रजिस्ट्रेशन पर चल रहे 14 वाहनों का चालान किया गया। जबकि पांच वाहन सीज किए गए। बिना परमिट एवं परमिट की शर्तों के उल्लंघन में 35 चालान और दो वाहन सीज किए गए। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चला 67 वाहन चालकों के चालान काटे गए। क्यूआरटी ने क्वार्सी चौराहे से रामघाट रोड पर अतिक्रमण हटाया और बेतरतीब खड़े 12 वाहनों को क्रेन से उठाकर ट्रैफिक लाइन ले गए। मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, अवैध म्यूजिक सिस्टम लगे 12 वाहनों के चालान काटे गए। काली फिल्म लगाए आठ वाहनों के चालान किए गए। दोपहिया वाहन पर तीन सवारियों के सफर तय करने के मामले में 42 चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें