फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बुखार के साथ कोविड टीका से वंचित लोग चिन्हित किए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो की तरह 7 से 16 सितंबर तक विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाएंगे। बुखार के साथ-साथ कोविड-19 टीका से वंचित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को चिन्हित करेंगे।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि 7 सितंबर से 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है।
पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाएंगे। प्रत्येक दिन 40 घर कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। माइक्रो प्लान तैयार है। उन्होंने बताया कि बुखार के संदिग्ध मरीजों के साथ ही कोविड-19 टीका (प्रथम डोज) से वंचित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को चिन्हित किया जाएगा। विभिन्न तरह के टीका से वंचित बच्चों को चिन्हित कर टीका लगवाया जाएगा। डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी से पीड़ित लोगों के बलगम की जांच होगी। सांस सहित अन्य हाई रिस्क रोगियों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान से संबंधित तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें