फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रैली भाजपा के ताबूत में आखिरी कील होगी : बिजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि पांच सितंबर को किसान नेता महात्मा स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के गांव में होने वाली किसान रैली भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा एक वर्ष से किसान आंदोलन चल रहा है। इसमें 400 किसान शहीद हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा दो शब्द भी श्रद्धा और सहानुभूति के किसानों के प्रति नहीं कहे गए हैं। यह सरकार की संवेदनहीनता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि आज खाद्य वस्तुओं, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, मालभाड़ा, कीटनाशक में हो रही बेतहाशा मूल्यवृद्धि ने जनता की कमर तोड़ कर रख दी है। यह किसान रैली सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज बन कर देश में नई लहर पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसान और मजदूरों में अंतर करके किसान आंदोलन को कमजोर करना चाहते हैं, लेकिन उनका यह षड्यंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता और देश के हित के लिए सभी को दलीय राजनीति से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़ा होना होगा। तभी इस देश का विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें