फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बुखार की मार, चिकित्सालयों में कतार

विज्ञापन
अतरौली सीएचसी में दवा लेने के लिए लाइन में लोग मरीज - फोटो : ATHROLI
विज्ञापन
जनपद में बुखार पैर पैसार रहा है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार से पीड़ितों की कतार लगने लगी है। इसके अलावा, निजी अस्पतालों व चिकित्सकों के यहां भी बुखार पीड़ितों की भीड़ लगी है। इसको देखते हुए जनपद के 16 छोटे-बड़े सरकारी चिकित्सालयों में डेंगू के मरीजों के लिए 210 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। साथ ही संक्रामक रोग कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को ओपीडी में 1860 नए मरीज उपचार कराने पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि इनमें से करीब 180 मरीज बुखार पीड़ित थे। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 1150 लोग उपचार कराने पहुंचे, जिसमें 93 मरीज बुखार से पीड़ित थे। सरकारी चिकित्सालयों में वर्तमान में बुखार के 23 मरीज भर्ती हैं। अतरौली, छर्रा, इगलास, गभाना, खैर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की कतार लगी है। इसके अतिरिक्त, निजी अस्पतालों और क्लिनिकों पर भी बुखार से पीड़ितों की भीड़ है।
शुक्रवार को ओपीडी की स्थिति
अस्पताल कुल नए मरीज बुखार के मरीज
जिला चिकित्सालय 1860 180
दीनदयाल चिकित्सालय 1150 93
सीएचसी छर्रा 399 -
सीएचसी हरदुआगंज 215 28
जनपद में डेंगू के अब तक पांच केस
जनपद में जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के कुल 5 केस निकले हैं। यह केस भी अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में सामने आए हैं। डेंगू से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में दो मरीज भर्ती है। डेंगू की चपेट में आए 5 लोगों में से तीन शहर एवं दो ग्रामीण क्षेत्र के हैं। पहला केस महाराणा प्रताप नगर में मिला था। उसके बाद फायर बिग्रेड कॉलोनी, एटा चुंगी, चंडौस एवं लोधा में केस सामने आए हैं। जनपद में 8 महीने में मलेरिया के 63 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में आरक्षित बेड ...
मलखान सिंह जिला अस्पताल - 50 बेड
दीनदयाल चिकित्सालय - 45 बेड
जेएन मेडिकल कॉलेज - 50 बेड
13 सीएचसी में 5-5 बेड - 65 बेड
कुल 210 बेड आरक्षित
जनवरी से अब तक की स्थिति
- डेंगू के धनात्मक केस - 5
- एलाइजा टेस्ट - 136
- मलेरिया के धनात्मक केस - 63
- मलेरिया की जांच - 134413
संक्रामक रोग कंट्रोल रूम (9412162362) में तीन टीमें लगाई गई हैं। सूचना मिलने पर सत्यापन करने जाएंगी।
वर्तमान में जिले में डेंगू व मलेरिया के मामले बहुत कम हैं। मथुरा व फिरोजाबाद की स्थिति को देखते हुए इंतजाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ-साथ अन्य सभी विभागों के साथ मिलकर काम शुरू कर दिया गया है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर कोविड-19 अस्पताल का इस्तेमाल भी करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें