फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढः डीएम ने साथा गांव में लिया संचारी रोग अभियान का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी का गांव-गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम जारी है। बृहस्पतिवार को डीएम ने साथा गांव का दौरा कर वहां संचारी रोग अभियान की हकीकत जानी। उन्होंने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कूलर, टायर या पुराने बर्तनों में गंदा पानी एकत्र न होने देने की सीख दी। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों पर चूना, एंटी लार्वा एवं मिट्टी के तेल के छिड़काव के निर्देश दिए। उन्होंने अभियान में लापरवाही पाए जाने पर ग्राम सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए। यही नहीं अभियान के नोडल अफसर डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ व डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को चेतावनी जारी करते हुए कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि उन्हें धरातल पर काम चाहिए। संबंधित अधिकारी आंकड़ों से आंख-मिचैली खेलना बंद कर सचेत होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है। संचारी रोगों के प्रकोप से सुरक्षित रहने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जमीनी स्तर पर संचारी रोगों के प्रति सचेत रहने एवं प्रत्येक व्यक्ति को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। अभियान में शिथिलता पाए जाने पर संचारी रोग अभियान के स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ एवं जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए चेतावनी दी। साथ ही ग्राम सचिव राजेंद्र सिंह को गांव में ग्राम स्वास्थ्य समिति की बैठक न कराने, आशाओं व निगरानी समितियों को सक्रिय न करने के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि देने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि वह जगह-जगह टूटी हुई नालियों की मरम्मत करवाएं और बंद पड़ी नालियों की सफाई कराएं। प्लॉटों में जलभराव की निकासी कराते रहें। उसमें कीटनाशक दवाओं एवं मिट्टी के तेल का छिड़काव निरंतर कराते रहें। मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने स्वास्थ्य एवं पंचायतीराज विभाग को निर्देशित किया कि वह ग्राम समितियों को सक्रिय करें। ट्रेनिंग प्लान तैयार कर पर्यवेक्षण अधिकारियों को चेक लिस्ट दें। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें