फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गोकशों की आई सामत, सिखाया जा रहा कमरतोड़ सबक

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब कांड की तर्ज पर अंदर ही अंदर जिला पुलिस ने गोकशों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इस अभियान के तहत उन पेशेवर गोकशों की सामत आई हुई है, जिन पर दो या उससे अधिक गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। जितना बड़ा पेशेवर गोकश है, उस पर उतनी तगड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी खुद लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। स्पष्ट हिदायत है कि अगर किसी गोकश का नाम छूटा तो थानेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एसएसपी ने यह अभियान अप्रैल माह से शुरू कराया। इस अभियान के तहत कम से कम दो या उससे अधिक गोकशी के पेशेवर आरोपियों को चिह्नित कराया गया। जिसके तहत अब तक 214 के विषय में यह साफ हुआ है कि वे या तो जेल में हैं या फिर जेल भेज दिए गए हैं। इसके बाद इनके क्राइम रिकार्ड के आधार पर पुलिस स्तर से कार्रवाई की जा रही है। सबसे खास बात है कि बीट सिपाही व चौकी प्रभारी को इनकी प्रतिदिन निगरानी के स्पष्ट निर्देश हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि शासन की मंशा के अनुसार गोकशों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जो गोकश रह भी गए हैं, उनको चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

103 पेशेवर गोकशों पर गैंगेस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज किए
95 के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत की गई है यह कार्रवाई
69 की अब तक हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी शुरू कराई
43 गोकशों के अब तक गैंग पंजीकृत कराकर निगरानी तेज
01 के खिलाफ अब तक संपत्ति जब्तीकरण की प्रक्रिया हुई
10 गोकशों को अब तक जिला बदर घोषित किया गया है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें