फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः चौकीदार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्वार्सी क्षेत्र के धौर्रा के मोहल्ला फतेह नगर में चौकीदार को बंधक बनाकर एक घर से लाखों रुपये का माल लूट लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना का शिकार हुआ परिवार अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन

थाना क्वार्सी पुलिस के मुताबिक फतेह नगर के रहने वाले मोहम्मद खुर्शीद अपने घर में ही बनी दुकान में प्रधान ट्रेडर्स के नाम से भवन निर्माण सामग्री का व्यापार करते हैं। मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि सोमवार को वह अतरौली में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। दुकान पर तैनात चौकीदार नसीर को घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंप गए थे। चौकीदार दुकान और मकान की सुरक्षा कर रहा था। इस दौरान मंगलवार की तड़के चार बदमाश दुकान पर पहुंचे और चौकीदार की कनपटी पर तमंचा रख दिया। बदमाशों ने चौकीदार से कहा कि जिंदगी की खैर चाहते हो तो चुपचाप मकान में घुसने का रास्ता साफ कर दो। इस पर चौकीदार सहम गया और बदमाश चौकीदार पर हावी हो गए। बदमाशों ने चौकीदार के मुंह पर कपड़ा बांध दिया और घर में घुस गए। अलमारी से 26 हजार की नगदी जेवर सोने चांदी का सामान लूटकर ले गए। लूटे गए माल की कीमत दो लाख रुपये होने की बात कही जा रही है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए चौकीदार को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें