पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने सांसद के खिलाफ शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एएमयू को हिंदुस्तान ही नहीं दुनियां में सम्मान की निशानी बताया था। सांसद सतीश गौतम वोटों की खातिर बकवास बातों को बंद करें। इससे अमन और शांति को पलीता लग सकता है। जिन्ना की तस्वीर आजादी से पहले से लगी हुई है, जैसे पाकिस्तान व अन्य देशों में हमारे नेताओं की तस्वीरें लगी हुई हैं।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपाइयों ने टप्पल थाने के नूरपुर गांव में भी सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास किया था। लेकिन लोगों की सूझबूझ से माहौल बिगड़ने से बच गया। ऐसे में वह जिलाधिकारी और एसएसपी से शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि जब ऊपरकोट और टप्पल में शांति व्यवस्था में खलल डालने का वहां के स्थानीय लोगों पर मुकदमा दर्ज हो सकता है, तो सांसद के खिलाफ क्यों नहीं..? पूर्व सांसद ने कहा कि वह सीएम योगी से कहना चाहते हैं कि सांसद को इस तरीके के बकवास बयानों से रोक लें और अपनी ताकत को विकास कार्यों पर लगाएं क्योंकि वह अपने मूल कर्तव्यों से भटक गए हैं। यदि सांसद में हिम्मत है तो जहरीली शराब कांड की जांच सीबीआई से कराएं, जिससे पता चल सके कि इस जानलेवा धंधे के पीछे कौन कौन है।