कृष्णाधाम कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा में प्रवचन सुनते श्रद्धालु।
- फोटो : CITY OFFICE
मथुरा रोड स्थित कृष्णाधाम कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बृहस्पतिवार को आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव में बधाई गीतों पर श्रोता झूम उठे। खुशी के माहौल में विभिन्न महिलाओं ने नृत्य भी किया।
कथा व्यास पं. बिहारी लाल महाराज ने देव आहूति का विवाह, भक्त प्रहलाद का जन्म, हिरण्यकश्यप वध, देवासुर संग्राम, समुद्र मंथन के साथ कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। बधाई गीतों के साथ मंच से श्रोताओं में उपहार, खेल-खिलौने, टॉफी, बिस्किट आदि लुटाए गए। यहां कथा व्यास ने लाला के जन्म का प्रसंग सुनाया तो श्रोता भी खुशी में झूम उठे।
इस मौके पर मनोज शर्मा, अनुज गुप्ता, नम्रता वार्ष्णेय, सावित्री रावल, बिहारी लाल रावल, चौ. बलवीर सिंह, इंजीनियर श्याम बाबू शर्मा, ब्रजेश त्यागी, मौना शर्मा, गोपीचंद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, राजेश शर्मा, योगेंद्र शर्मा, निर्दोष शर्मा आदि मौजूद रहे।