फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने डीएफसीसी से ईआरसी चुराने के दो आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने बुधवार को बीते दिनों सासनी गेट थाना क्षेत्र के मथुरा बाईपास के पास से गुजर रही डीएफसीसी रेल लाइन से ईआरसी चोरी करने वाले दो आरोपियों को दबोचा। उनके पास से 25 किलोग्राम लोहे की 36 ईआरसी बरामद हुईं। दोनों को सुसंगत धाराओं में पाबंद करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

आरपीएफ अलीगढ़ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर ने बताया कि डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर कॉपरेशन (डीएफसीसी) रेल लाइन के मथुरा बाईपास इलाके से ईआरसी की चोरी की थी। उक्त चोरी की घटना में मुख्य आरोपी अफरोज पुत्र मंजूर अहमद निवासी मौलाना आजाद नगर, गली नंबर सात, सिविल लाइंस और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी रमेश निवासी नई बस्ती, बन्नादेवी पकड़ा है। अफरोज ने बताया कि वह नशे का आदी है।
शौक मौज पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था। सिविल पुलिस द्वारा पहले भी जेल भेजा जा चुका है। इनके पास से 25 किलोग्राम लोहे की 36 ईआरसी बरामद हुई हैं। दोनों को जेल भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मेें टीम में एएसआई ओमवीर सिंह, एएसआई धर्मवीर सिंह, डिटेक्टिव विंग के नरेश कुमार और विनोद नागर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें