फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले गेट पर डाल दी नाले की सिल्ट, रंग में भंग

विज्ञापन
शादी समारोह से पहले गेट पर डाली गई सिल्ट - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
श्मैरिस रोड पर एक शादी समारोह स्थल के बाहर ही शादी से पहले बुधवार को नगर निगम कर्मचारियों ने नाले की सिल्ट डाल कर रख दी। इससे शादी समारोह में पूरा रंग का भंग पड़ गया। पूरे मामले की शिकायत अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारी शरद बंसल ने जिला प्रशासन से की है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि बुधवार को मैरिस रोड पर एक होटल में शादी समारोह का आयोजन होना था ।
विज्ञापन

शादी से 2 घंटे पहले ही नगर निगम कर्मचारियों ने नाले की सिल्ट निकालकर ठीक मेन गेट पर डाल दी, जिससे न सिर्फ आवागमन रुक गया, बल्कि साज-सज्जा पर किया गया खर्च भी बेकार गया। सिल्ट को हटाने के एवज में कुछ कर्मचारियों ने 6 हजार रुपये की मांग भी कर डाली। पूरे मामले को डीएम वार रूम से अवगत कराया गया, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगर निगम में भी फोन किया गया, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में लिखित रूप से शिकायत दी गई है । दूसरी ओर होटल संचालक का कहना है कि एक तो लॉकडाउन में वैसे ही सब कुछ ठप पड़ा हुआ है। कुछ उम्मीद बंधी है तो इस तरह की स्थितियां पैदा की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें