फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई रिस्क वाले इलाकों में होगी रैंडम सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच लॉकडाउन खुलने से जिला प्रशासन चिंता में आ गया है। प्रशासन को डर है कि शहर से लेकर देहात तक अचानक से वायरस का प्रभाव समूहों के तौर पर लोगों को अपनी चपेट में न ले ले। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अब हाई रिस्क वाले इलाकों में रैंडम सैंपलिंग कराने का निर्देश दिया है। हर इलाके से दस लोगों का सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों सहित बीपी, शुगर, किडनी के मरीजों का सैंपल लिया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मजिस्ट्रेटों को उनके इलाकों के हाई रिस्क वाले जोन की सूची बनाने और वहां से दस-दस लोगों को कोविड सैंपल के लिए चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं। हाई रिस्क वाले जोन की सूची में उन इलाकों के नाम शामिल रहेंगे, जिनमें लगातार केस मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें