फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः निजी अस्पतालों की जांच होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की रोकथाम के लिए निजी अस्पतालों की भी जांच होगी। विशेष रूप से उन निजी अस्पतालों की जांच होगी, जहां ओपीडी चल रही है। डीएम ने सीएमओ को इन अस्पतालों के निरीक्षण के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाये कि यहां पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट, मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग किया जा रहा है या नहीं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। यदि किसी भी अस्पताल में इन मामलों में शिथिलता मिले तो संचालक को सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया जाए। जांच के लिए एसीएमओ डॉ. अनुपम भास्कर को नामित किया गया है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि कोरोना पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई निजी अस्पतालों में ओपीडी चल रही है। वहां यह देखा जाएगा कि चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी पीपीई किट, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं या नहीं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन न करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जवां, बढ़ौली फत्ते खां व नीवरी में 76 सैंपल लिए
कोरोना संदिग्धों की जांच का सिलसिला जारी है। मंगलवार को स्वास्थ्य टीमों ने जवॉ, बढौली फत्तेखॉ एवं नीवरी में लोगों के 76 सैंपल लिये। जबकि उस्मानपाडा, जंगल गढी, नीवरी में सघनता से स्क्रीनिंग करके 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के के स्वास्थ्य की जांच की। सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें